{"_id":"67e6fbdf51d52df8b705dafb","slug":"grand-preparations-for-navratri-maas-temple-is-decorated-with-flowers-kangra-news-c-95-1-kng1005-170976-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: नवरात्र की भव्य तैयारी, फूलों से सज रहे माता के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: नवरात्र की भव्य तैयारी, फूलों से सज रहे माता के दरबार
Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शक्तिपीठ बजरेशवरी मंदिर में दिल्ली से पहुंचे रंग बिरंगे फूल
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। चैत्र माह के नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। जिला कांगड़ा में तीनों शक्तिपीठों को फूलों से सजाया जा रहा है। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे से खुलेंगे। कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर के कपाट सुबह साढ़े चार बजे खुलेंगे। वहीं, ज्वालामुखी माता मंदिर में सुबह पांच बजे गर्भ गृह के कपाट खोले जाएंगे। सभी शक्तिपीठों में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। सीसीटीवी से भी निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त सफाई कर्मचारी सफाई का जिम्मा संभालेंगे। ज्वालामुखी में ड्रोन से मेले की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही छठी, सप्तमी और अष्टमी पर कांगड़ा के तीनों शक्तिपीठ 24 घंटे खुले रहेंगे।
बज्रेश्वरी मंदिर
कांगड़ा शहर के बज्रेश्वरी मंदिर को सजाने के लिए दिल्ली से एक श्रद्धालु ने फूल भेजे हैं। इन नवरात्र मेलों में शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा सुलभ संस्था को दिया गया है।
चैत्र नवरात्र के दाैरान माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कांगड़ा के तहसील चौक से लेकर कांगड़ा बाईपास तक मुद्रिका बस भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा में 100 पुलिस कर्मी होंगे तैनात
कांगड़ा मंदिर में 100 के करीब पुलिस कर्मी तैनात होंगे और 20 सीसीटीवी कैमरों का चप्पे-चप्पे पर पहरा रहेगा। मेलों में यात्रियों को सुबह के नाश्ते के अलावा दोपहर और रात का भोजन लंगर से मिलेगा।
ज्वालामुखी मंदिर
ज्वालाजी शहर को छह सेक्टरों में बांटा
ज्वालामुखी मंदिर में 75 अतिरिक्त पुलिसकर्मी, होमगार्ड और स्थायी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। 60 अस्थायी कर्मचारी भी नियुक्ति किए हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति का तत्काल समाधान हो सके। इसके अलावा, ढोल, नगाड़े और नारियल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिर में 80 सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर कोने पर नजर रखी जाएगी, ताकि असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की गतिविधि से रोका जा सके। प्रशासन ने शहर को छह सेक्टरों में बांटकर, निर्धारित स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने बताया कि नवरात्र की तैयारी अंतिम चरण पर हैं। नवरात्र से पहले ज्वालामुखी मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें रही और लगभग 12 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में होंगे पाठ
श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 45 पुलिस कर्मी और 12 होमगार्ड सुरक्षा की कमान संभालेंगे। नवरात्र के दौरान सप्त चंडी पाठ, रूद्राभिषेक, सपाद, लक्ष्य, भागवत पुराण, रामायण पाठ और चामुंडा गायत्री वीज मंत्र आदि पाठ किए जाएंगे। साथ ही 31 विद्वान पंडित और 15 सहायक पंडित यज्ञशाला में यज्ञानुष्ठान करेंगे। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए आर्युवेदिक चिकित्सालय 24 घंटे खुला रहेगा। यातायात को सुचारू बनाने के लिए तीन सेक्टर बनाए गए हैं। हर गतिविधि पर 28 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। अष्टमी की रात को मां का नशीत पूजन कर 108 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।