फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should withdraw the suspension of Nadaun employee leader: Ram Lohaya

नादौन के कर्मचारी नेता के निलंबन को वापस ले सरकार : राम लोहाया

Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 03 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Government should withdraw the suspension of Nadaun employee leader: Ram Lohaya
हिमाचल  प्रदेश विद्युत पेंशनर फोरम जवाली की  बैठक में भाग लेते हुए। स्त्रोत-संघ
जवाली (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर फोरम जवाली की मासिक बैठक मैरा पंचायत में इकाई प्रधान राम लोहाया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पेंशनर फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि राज्य विद्युत कर्मचारी यूनियन नादौन के प्रधान नितिश भारद्वाज को बोर्ड प्रबंधक वर्ग ने बिना कारण के निलंबित किया है। विद्युत पेंशनर फोरम ने इसका विरोध करते हुए बोर्ड प्रबंधन से मांग उठाई कि निलंबन को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए।
विज्ञापन

इसके साथ उन्हाेंने कहा कि पेंशनरों की लंबित बकाया राशि और ग्रेच्युटी के बकाया का जल्द भुगतान किया जाए। इसके साथ जून 2023 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट की पेमेंट का भी भुगतान नहीं किया गया, जिस कारण में पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधन वर्ग से मांग की है कि पेंशनरों की सभी देनदारी का बोर्ड में प्रबंधन एकमुश्त भुगतान करें। बैठक में फोरम के जिला सलाहकार देवराज, यूनिट सचिव रमेश चौधरी, कर्म सिंह मानस और बालकिशन चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed