फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government should give equal respect to the daughters of Kabaddi world champions: Narendra

कबड्डी विश्वविजेता बेटियों को बराबर सम्मान दे सरकार : नरेंद्र

Sun, 07 Dec 2025 05:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 05:25 AM IST
विज्ञापन
Government should give equal respect to the daughters of Kabaddi world champions: Narendra
मंडी। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कबड्डी विश्वकप जीतकर लौटी हिमाचल की बेटियों के लिए जल्द मान-सम्मान की घोषणा करे। मंडी में छठी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार को खिलाड़ियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी को समान दृष्टि से देखना चाहिए।
विज्ञापन

अत्री ने कहा कि यदि क्रिकेट विजेताओं को इनाम दिया गया है तो कबड्डी की विश्वविजेता खिलाड़ियों को भी समान अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने खिलाड़ियों के आरक्षण को 1 से बढ़ाकर 3 प्रतिशत किया था, जिससे आज प्रदेश के कई खिलाड़ी यहां रहकर सेवाएं दे पा रहे हैं। वर्तमान सरकार को भी खेल उत्थान के लिए पहल बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह आजाद ने बताया कि बारिश के कारण स्थगित हुई यह चैंपियनशिप अब आयोजित की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन नहीं होगा, क्योंकि नेशनल चैंपियनशिप पहले ही संपन्न हो चुकी है और खिलाड़ी उसमें भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed