{"_id":"688cb0bad25de4825901389d","slug":"government-is-preparing-to-rob-the-poor-through-lottery-vishwa-chakshu-kangra-news-c-95-1-ssml1008-188846-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉटरी से गरीबों को लूटने की तैयारी में सरकार : विश्व चक्षु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉटरी से गरीबों को लूटने की तैयारी में सरकार : विश्व चक्षु
Sat, 02 Aug 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 02 Aug 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में 25 साल बाद फिर से लाॅटरी शुरू करने के निर्णय पर भाजपा ने सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फैसला गरीबों को लूटने और जनता को कंगाल करने वाला है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में भाजपा सरकार ने इसी कारण प्रदेश में लाॅटरी बंद की थी क्योंकि यह सिर्फ़ छलावा है, जिससे जनता की जेब पर सीधा डाका पड़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार अब तक कोई भी जनहितैषी फैसला नहीं ले पाई है और अब जनता को लाॅटरी के झूठे सपनों में फंसाकर लूटने की तैयारी में है।
विश्व चक्षु ने कहा कि लोगों को अच्छी तरह याद है कि किस तरह पहले लाॅटरी संचालक अमीर बनते गए और आम लोग कर्ज़ में डूबते गए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह निर्णय वापस नहीं लिया, तो भाजपा सड़कों पर उतर कर विरोध करेगी।