फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government is discriminating against Kangra: Ravi

सरकार कांगड़ा से कर रही भेदभाव : रवि

Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Government is discriminating against Kangra: Ravi
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने ज्वालामुखी में पत्रकारवार्ता में कहा कि कांग्रेस जिला कांगड़ा के साथ सदैव भेदभाव करती आई है। आज भी कांगड़ा के साथ अन्याय हो रहा है। प्रदेश के हर जिले में क्रशर चालू हैं और जिला कांगड़ा में क्रशर बंद पड़े हैं। इसकी वजह से सरकारी कार्य भी बंद पड़े हैं। लोगों के निजी कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। पंचायतों के विकास कार्य बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। सरकार शीघ्र इन समस्याओं का हल करे और पंचायतीराज कर्मचारियों की पुरानी और जायज मांग को शीघ्र पूरा किया जाए। कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए जनता के साथ 10 गारंटियां पूरी करने का वायदा किया था, लेकिन आज एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। लगड़ू से खुंडियां, नाहलियां से पीहड़ी और खुंडियां से महादेव, बलहारा सड़कें बंद पड़ी हैं। कृषि विभाग में अधिकारियों के नौ पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed