फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Government encroachment on temples: Bagda

मंदिरों पर सरकारी अतिक्रमण : बागड़ा

Sun, 09 Mar 2025 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 09 Mar 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
Government encroachment on temples: Bagda
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा चामुंडा के डाढ़ में प्रेसवार्ता करते ह
चामुंडा (कांगड़ा)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने हिमाचल प्रदेश सरकार पर मंदिरों के धन को सरकारी योजनाओं में उपयोग करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया है। विहिप के हिमाचल प्रदेश प्रांत की बैठक में पहुंचे संगठन के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने कहा कि यह हिंदू मंदिरों पर सरकारी आक्रमण है, जिसे विश्व हिंदू परिषद और हिंदू समाज इसे कतई भी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने चामुंडा डाढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में घोषणा की कि मंदिरों के अधिग्रहण के कानून की वापसी के लिए उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटों से जूझ रही सरकारें जो अपने को सेकुलर कहलाती हैं, केवल हिंदू मंदिरों पर ही अतिक्रमण क्यों करती हैं। क्या यह सरकार चर्च या मस्जिद से भी सरकारी योजनाओं के लिए इस प्रकार धन का उपयोग करवाएंगी। उन्होंने मांग की कि हिमाचल सरकार अधिग्रहित 35 से अधिक मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपे।
विज्ञापन

प्रयागराज में वीएचपी के केंद्रीय सम्मेलन में जनसंख्या असंतुलन और नशे की समस्या पर चर्चा भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि युवा देरी से विवाह करने की परंपरा को बदलें। परिवार में वृद्धि कर तीन से चार संतान पैदा कर जनसंख्या असंतुलन को दूर करने में सहायक बने। उन्होंने कहा कि लव जिहाद एक सुनियोजित षड्यंत्र है, जिसमें कम आयु की हिंदू युवतियों का शोषण कर उन्हें एक विशेष संप्रदाय के लोग निशाना बना रहे हैं। उन्होंने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बना धर्मांतरण विरोधी कानून एक लाचार कानून है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष डॉ. केशव वर्मा, प्रांत मंत्री अधिवक्ता तुषार डोगरा, सह मंत्री पंकज भारतीय, रमेश परमार, प्रचार प्रसार प्रमुख मंथन शर्मा, कांगड़ा विभाग अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा, रोहित चौहान, राहुल चौहान और अनिल शर्मा सहित विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed