{"_id":"68e18b029ecbaa1d8b09bcdf","slug":"government-bus-service-on-maira-palli-route-stopped-increasing-problems-kangra-news-c-95-1-kng1004-199430-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मैरा-पल्ली रूट पर सरकारी बस सेवा बंद, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मैरा-पल्ली रूट पर सरकारी बस सेवा बंद, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
रैहन (कांगड़ा)। जवाली-पठानकोट वाया मैरा-पल्ली, फतेहपुर, बडूखर रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस कुछ दिन से बंद है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी हो रही है। इस रूट पर यात्रा करने वाले स्कूली छात्र, अध्यापक और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बस प्रतिदिन सुबह चलती थी और फतेहपुर-दियाना–बडूखर रूट पर दिन के 11: 30 बजे से पहले यही एकमात्र परिवहन सुविधा थी। अब बस सेवा ठप होने से स्कूलों में पढ़ने जाने वाले बच्चे और शिक्षण स्टाफ को या तो महंगे किराए पर निजी वाहन करने पड़ रहे हैं या कई बार पैदल भी सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निगम से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है।
लोगों के बयान
- सुबह की यह बस हमारे लिए काफी सुविधाजनक थी। अब बस बंद होने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी हो रही है। आम जनता भी परेशान है।
- जोगिंद्र पाल कालिया
- बस बंद होने से लोगों को निजी टैक्सी करनी पड़ती है। इससे हर दिन का खर्च बढ़ गया है। सरकारी बस से सफर सस्ता और सुरक्षित था।
- संतोष कुमारी
- मैरा-पल्ली-बडूखर बस रूट लोगों के लिए काफी सुविधाजनक था। रूट बंद होने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है।
- प्रमोद शर्मा
- यह बस रूट क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों को यातायात सुविधा से जोड़ता है। यह बस रूट इलाके के लोगों के लिए लाइफ लाइन कम नहीं है, अतः इस रूट को जल्द बहाल किया जाए।
- जगदेव सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य
रूट पर चलने वाली दोनों बसें तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं। उन्हें दुरुस्त करने का कार्य जारी है और जल्द इस रूट पर बस सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।
- विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी