{"_id":"6aef4331300e7508f70d80df","slug":"good-wishes-once-handwritten-now-confined-to-a-mobile-screen-kangra-news-c-399-dsl1012-550318-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हाथों की लिखावट से मोबाइल की स्क्रीन तक सिमटी शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हाथों की लिखावट से मोबाइल की स्क्रीन तक सिमटी शुभकामनाएं
विज्ञापन
पास्सु के युवा सपंदन चौधरी।
धर्मशाला। दिवाली के साथ शुभकामनाएं देने का अंदाज भी समय के साथ बदल गया है। कभी त्योहार से कई दिन पहले घरों में रंगीन कागज, स्केच पेन और रंग लेकर बच्चे हाथों से बधाई कार्ड तैयार करने में जुट जाते थे।
कार्ड पर दीपक, रंगोली और फूलों की आकृतियां बनाकर अपने मन की भावनाओं को शब्दों में पिरोया जाता था। इन कार्डों को डाक से भेजने या खुद अपनों तक पहुंचाने का उत्साह भी त्योहार की तैयारियों का हिस्सा हुआ करता था।
कार्ड मिलने पर उसे संभालकर रखना और उसमें लिखे संदेश को बार-बार पढ़ना भी खुशी का एहसास देता था। समय बदला तो हाथों से बने कार्डों की जगह बाजार में मिलने वाले आकर्षक ग्रीटिंग कार्डों ने ले ली। गिफ्ट शॉप में त्योहारों के दौरान रंग-बिरंगे कार्डों की भरमार रहती थी।
विज्ञापन
लोग रिश्तेदारों और दोस्तों की पसंद के अनुसार कार्ड चुनते थे। किसी के लिए खास संदेश लिखना और उसे डाक से भेजना शुभकामनाएं देने की परंपरा का हिस्सा था।
डिजिटल दौर में अब ग्रीटिंग कार्ड की जगह व्हाट्सएप और सोशल मीडिया ने ले ली है। दिवाली पर लोग मोबाइल फोन से डिजिटल ग्रीटिंग कार्ड, फोटो और वीडियो संदेश भेजकर अपनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इंटरनेट पर उपलब्ध डिजाइन और संदेशों के साथ एआई से तैयार की गई तस्वीरें और बधाई संदेश भी सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से एक ही संदेश कई लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
10 साल में बदलाव : अरविंद
धर्मशाला के सिविल लाइन स्थित गिफ्ट शॉप संचालक अरविंद रकवाल बताते हैं कि एक दौर था जब त्योहारों के समय ग्रीटिंग कार्ड खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की लाइनें लगती थीं। 10 वर्षों में यह चलन काफी बदल गया है। अब लोग व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के माध्यम से ही बधाई संदेश भेज रहे हैं। इससे बाजार में ग्रीटिंग कार्ड की मांग भी कम हुई है।
पहले लोग हाथों से कार्ड बनाया करते थे लेकिन अब उनकी पीढ़ी में त्योहारों की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का ही अधिक इस्तेमाल होता है। लोग डिजिटल संदेश भेजते हैं या सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर अपनों को बधाई देते हैं। आधुनिक दौर में त्योहार मनाने के साथ उनसे जुड़ी कई परंपराओं का स्वरूप भी बदल रहा है। सपंदन चौधरी, पास्सू निवासी