फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gokul of Palampur becomes Himachal Agrivision province coordinator.

Kangra News: पालमपुर के गोकुल बने हिमाचल एग्रीविजन प्रांत संयोजक

Sun, 10 Nov 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Nov 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Gokul of Palampur becomes Himachal Agrivision province coordinator.
गोकुल कमार व देवांशी शर्माविद्यार्थी परिषद
हमीरपुर में हुई एबीवीपी की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) हिमाचल प्रदेश का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर तक हमीरपुर में हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें संगठन के महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। जो हिमाचल प्रदेश में संगठन की मजबूती और विकास के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से गोकुल कुमार निवासी बैजनाथ फटाहर को एग्रीविजन हिमाचल प्रदेश प्रांत संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। गोकुल वर्तमान में कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर से पीएचडी कर रहे हैं और 2014 से अभाविप के सक्रिय सदस्य हैं। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में बीएससी एग्रीकल्चर की द्वितीय वर्ष की छात्रा देवांशी शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन

युवाओं में संगठन के उद्देश्यों के प्रति जोश और समर्पण का परिचय देने वाली देवांशी अपने इस दायित्व के माध्यम से संगठन में एक सशक्त भूमिका निभाने की आशा रखती हैं, जबकि संगठनात्मक जिला पालमपुर से अरमान ठाकुर और अंकित कपूर को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व सौंपा गया है। ये सभी सदस्य संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और प्रदेश में युवाओं को संगठित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर इकाई अध्यक्ष अभय वर्मा व पूर्व एग्रीविजन प्रांत संयोजिका नितिका ठाकुर ने अभाविप प्रदेश की नई कार्यकारिणी के इन नवनियुक्त सदस्यों को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed