{"_id":"69f0bfeb504e3d247b07f620","slug":"girls-school-palampur-should-not-be-merged-shanta-kangra-news-c-95-1-ssml1019-232073-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या स्कूल पालमपुर को न किया जाए मर्ज : शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या स्कूल पालमपुर को न किया जाए मर्ज : शांता
Tue, 28 Apr 2026 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला पालमपुर को सीबीएसई में मर्ज किए जाने का विरोध अब पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भी किया है। उनका कहना है कि साल 1868 में खुले इस स्कूल की स्थिति को यथावत रखा जाए ताकि छात्राओं को कोई परेशानी न हो। इस बाबत उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भी पत्र लिखा है।
उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश शिक्षा बोर्ड के माध्यम से इस पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर चुकीं छात्राएं कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दे चुकी हैं या दे रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष अनुरोध किया है कि जनप्रतिनिधियों, अध्ययनरत छात्राओं और उनके अभिभावकों की भावनाओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर स्कूल की स्थिति को यथावत बनाने की जल्द व्यवस्था करें। स्कूल की छात्राओं ने अभी किसी भी स्कूल में दाखिला नहीं लिया है।
पालमपुर में राष्ट्रपति के आने का स्वागत
शांता कुमार ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दीक्षांत समारोह में पधार रहीं हैं। उन्हें भी विश्वविद्यालय से निमंत्रण प्राप्त हुआ है लेकिन आयु और स्वास्थ्य के कारण वह इसमें भाग नहीं ले सकेंगे। वह राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं।