फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Girl's body found in Baijnath's Sansali Khadd

बैजनाथ के संसाली खड्ड के किनारे पुलिस ने बरामद किया युवती का शव

Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found in Baijnath's Sansali  Khadd
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलिस थाना बैजनाथ के तहत पंचायत सेहल में फाइबर बोर्ड की फैक्ट्री के साथ लगती संसाली खड्ड के किनारे पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की पहचान कनिका शर्मा पुत्री अशोक शर्मा निवासी जे 318, गली नंबर 12 प्रेम नगर नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लोगों ने युवती का शव देखने के बाद पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पूजा कौंडल और डीएसपी बीडी भाटिया मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद रजोट गांव निवासी युवती के रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर उसकी पहचान कर ली। पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली में अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी और कंपनी सेक्रेटरी की पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन

24 अगस्त को परिणाम आने के बाद युवती 25 अगस्त को घर से अपने कार्यालय के लिए निकली। घर वापस न पहुंचने पर युवती की मां ने उसे फोन किया तो उसने फोकंन नहीं उठाया। बाद में उसके परिजनों ने दिल्ली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। युवती का मोबाइल कुरुक्षेत्र की लोकेशन आने के बाद बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के रिश्तेदारों का घर घटनास्थल से तीन किलोमीटर की दूरी पर भट्टू में है। बताया जा रहा है कि युवती साल में एक या दो बार भट्टू में आती थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांव में एक धागा बंधा हुआ था तथा मुंह और सिर पर चोट के निशान थे। उधर, लोगों का कहना है कि यह एक हत्या का मामला हो सकता है। वहीं, डीएसपी बीडी भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पालमपुर अस्पताल भेज दिया है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले को लेकर युवती के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed