फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Get vaccinated, ward off cancer: HPV vaccination campaign gains momentum

टीका लगवाएं, कैंसर भगाएं : एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी गति

Mon, 06 Apr 2026 07:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 06 Apr 2026 07:06 AM IST
विज्ञापन
Get vaccinated, ward off cancer: HPV vaccination campaign gains momentum
सीएचसी खैरा में किशोरियों को एचपीवी वैक्सीनेशन लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। - स्रोत : विभाग
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। टीका लगवाएं, कैंसर भगाएं के संकल्प के साथ रविवार को जिले के 64 स्वास्थ्य केंद्रों में 387 किशोरियों को वैक्सीन की खुराक दी गई।
विज्ञापन

शनिवार के आंकड़ों को मिलाकर अब तक कुल 767 किशोरियां इस सुरक्षा कवच के दायरे में आ चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 14 से 15 वर्ष की कुल 16,533 किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल ने बताया कि यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को लगभग समाप्त कर देता है। केंद्रों पर पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने किशोरियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी जागरूक किया ताकि किसी भी प्रकार की शंका या अफवाह के कारण कोई पात्र किशोरी छूट न जाए।
विज्ञापन

जयसिंहपुर खंड में 40 किशोरियां कवर
खैरा (कांगड़ा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी किशोरियों को वैक्सीन दी गई। केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. साहिल ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत आगामी 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई को टीकाकरण के विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। बीएमओ जयसिंहपुर डॉ. वरुण सूद ने बताया कि खंड में अब तक 40 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है। 24 मई के बाद यह टीका रूटीन टीकाकरण का हिस्सा बन जाएगा। इस मौके पर डॉ. आकांक्षा, आदिति, स्मृति, सीएचओ और आशा कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



दूसरे दिन स्वास्थ्य खंडों में किशोरियों को लगे टीके

स्वास्थ्य खंड लाभार्थी
स्वास्थ्य खंड लाभार्थी
स्वास्थ्य खंडलाभार्थी
नूरपुर 69
गोपालपुर 47
फतेहपुर 45
डाडासीबा 40
देहरा 35
तियारा 30
शाहपुर 27
इंदौरा 21
भवारना 16
नगरोटा बगवां 13
महाकाल 11
जयसिंहपुर 10
ज्वालामुखी 09
थुरल 07
नगरोटा सूरियां 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed