फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Get vaccinated to protect against Lumpy disease: Dr. Sanjeev

लंपी रोग से बचाने के लिए करवाएं टीकाकरण : डॉ. संजीव

Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 11 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Get vaccinated to protect against Lumpy disease: Dr. Sanjeev
पालमपुर (कांगड़ा)। जिले में गोवंश को लंपी स्किन रोग से सुरक्षित रखने के लिए पशुपालन विभाग ने पशुपालकों के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की है। विभाग की ओर से इस संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए सघन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग पालमपुर के सहायक निदेशक डॉ. संजीव कटोच ने पशुपालकों से अपील की है कि वे बीमारी से बचाव के लिए स्वस्थ पशुओं का समय पर टीकाकरण जरूर करवाएं। इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में पशु को तेज बुखार आना, भूख में भारी कमी, अत्यधिक कमजोरी, लिम्फ नोड्स में सूजन तथा शरीर की त्वचा पर सख्त गांठें (नोड्यूल्स) उभरना शामिल हैं। कई मामलों में पशुओं के पैरों में सूजन आ जाती है और दूध उत्पादन में अचानक भारी गिरावट दर्ज की जाती है। यदि किसी भी पशु में तेज बुखार, त्वचा पर गांठें या दूध में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे अन्य पशुओं से तुरंत अलग करें और बिना देरी किए नजदीकी पशु चिकित्सालय या औषधालय में संपर्क करें।
विज्ञापन

अब तक करीब 15 हजार उच्च जोखिम वाले (हाई-रिस्क) पशुओं को टीका लगाया जा चुका है। अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लगभग 40 हजार मवेशियों का गलघोंटू और लंगड़ा बुखार के विरुद्ध भी टीकाकरण पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed