फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   GAV Kangra defeated Chanaur in handball.

Kangra News: हैंडबॉल में जीएवी कांगड़ा ने चनौर को हराया

Thu, 24 Sep 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 24 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
GAV Kangra defeated Chanaur in handball.
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा में बास्केटबाल खेलती टीमें। संवाद
इंदौरा (कांगड़ा)। राजकीय सुंदर सिंह मल्हा सिंह आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा की मेजबानी में चल रही चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग मेजर गेम्स के दूसरे दिन बुधवार को हैंडबाल, हॉकी, बास्केटबाल और फुटबाल के रोमांचक मुकाबले करवाए गए। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में मेजबान स्कूल के साथ-साथ प्रताप वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन भी मैदान, आवास और खिलाड़ियों के आवागमन के लिए बस सुविधा उपलब्ध करवाकर अहम सहयोग दे रहा है।हैंडबॉल स्पर्धा में जीएवी कांगड़ा ने शानदार खेल दिखाते हुए चनौर को 15-5 के अंतर से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाह कुलाड़ा ने कांटे की टक्कर में प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा को 13-10 से मात दी। वीकेपीएस जयसिंहपुर ने विजय मेमोरियल स्कूल इंदौरा को 8-4 से हराया। जवाली स्कूल ने खलेट को 10-3 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में राजपुर स्कूल ने इंदौरा को 5-3 से, मैरीगोल्ड स्कूल ने मंड मियाणी को 11-4 से, सेक्रेड सोल रोड ने एम अकादमी को 6-3 से और लोटस पब्लिक स्कूल इंदौरा ने मलाहड़ी स्कूल को 9-6 से हराकर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि फुटबाल स्पर्धा के मुकाबलों में कामरेड राम चंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैहन, रावमापा खनियारा खास, रावमापा गुगलाड़ा, रावमापा सुल्याली, प्रताप वर्ल्ड स्कूल इंदौरा, रोज पब्लिक स्कूल सुल्याली, रावमापा शाहपुर और रावमापा न्यू कांगड़ा की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed