फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Garhwal Rifles, who became angels in the disaster, were honored.

Kangra News: आपदा में देवदूत बनी गढ़वाल राइफल्स को किया सम्मानित

Sat, 27 Sep 2025 06:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 27 Sep 2025 06:00 PM IST
सार

पालमपुर में सुलह क्षेत्र के भूस्खलन के दौरान 16वीं गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने ग्रामीणों को बचाकर साहस दिखाया। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक विपिन सिंह परमार ने बटालियन को प्रशंसा पत्र भेंट किया।

विज्ञापन
Garhwal Rifles, who became angels in the disaster, were honored.
कर्नल अर्पित पारीक को प्रशंसा पत्र भेंट करते सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विपिन सिंह परमार। -स्

विस्तार

पालमपुर (कांगडा)। कांगड़ा-चंबा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने 16वीं गढ़वाल राइफल्स की वीरता और सेवा-भाव की सराहना करते हुए बटालियन को प्रशंसा पत्र भेंट किया है। उन्होंने सैनिकों की तत्परता और अनुकरणीय साहस की तारीफ की, जिन्होंने हाल ही में सुलह क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान ग्रामीणों का जीवन सुरक्षित किया।
विज्ञापन

17-18 सितंबर 2025 को सुलह विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बछवाई में भूस्खलन से 14 मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस कठिन परिस्थिति में 16वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने प्रभावित परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार, भोजन-पानी व आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए। सैनिकों ने घरों से घरेलू सामान और बहुमूल्य वस्तुएं भी सुरक्षित निकालकर परिवारों को सौंपीं।
विज्ञापन

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स के इस अदम्य साहस और सेवा प्रयास ने न केवल जीवन बचाया, बल्कि ग्रामीणों का मनोबल भी बढ़ाया। बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल अर्पित पारीक और सभी सैनिकों को सांसद और विधायक विपिन सिंह परमार ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता विपिन सिंह परमार ने भी सेना की सराहना करते हुए कहा कि 16वीं गढ़वाल राइफल्स ने बछवाई और अन्य प्रभावित गांवों में निस्वार्थ सेवा और साहस का परिचय दिया। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स के मेजर जनरल चंदेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed