फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaggal airport should be named after Chaudhary Hariram

Kangra News: चौधरी हरिराम के नाम पर हो गगल एयरपोर्ट का नाम

Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gaggal airport should be named after Chaudhary Hariram
धर्मशाला। चौधरी फाउंडेशन ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि गगल एयरपोर्ट का नामकरण दिवंगत चौधरी हरिराम के नाम पर किया जाए। यह उनके आम जनमानस के लिए किए कल्याणकारी कार्यों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष रोबिन कौंडल और सदस्यों ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग, दलितों और आम जनमानस के मसीहा चौधरी हरि राम का जन्म प1 मार्च, 1899 को ऊना (तत्कालीन कांगड़ा) जिले के पंजावर गांव के किसान चौधरी ऊधो राम के घर हुआ था।
विज्ञापन


उन्होंने 1925 में 26 साल की उम्र में होशियारपुर जिला न्यायालय में एक वकील के रूप में कार्य करना शुरू कर दिया था। बाद में वह अन्य पिछड़ा वर्ग, गरीब ओर दलितों की ताकतवर आवाज बने थे। 1952 में उन्होंने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र से एकीकृत पंजाब में चुनाव लड़ा और पंजाब विधानसभा में मंत्री बने। उन्होंने कई जातियों को पिछड़ा घोषित करवाया और जरूरतमंद छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाई। डाॅ. वाईएस परमार के मंत्रिमंडल में भी रहे। उन्होंने जमींदारी प्रथा का पुरजोर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed