फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gaganjot, alumnus of JNV Paprola, completed her masters from Hollis in Australia

Kangra News: जेएनवी पपरोला की पूर्व छात्रा गगनजोत ने ऑस्ट्रेलिया से हालिस की मास्टर डिग्री की

Sun, 27 Jul 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Jul 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gaganjot, alumnus of JNV Paprola, completed her masters from Hollis in Australia
ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल करने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला की पूर्
बैजनाथ (कांगड़ा)। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पपरोला में जमा दो मेडिकल की छात्रा रही गगन जोत कौर ने द यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से मास्टर ऑफ बायोइन्फॉर्मेटिक्स की डिग्री प्राप्त की है। ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में आयोजित कन्वोकेशन के दौरान वाइस चांसलर ने उन्हें यह डिग्री प्रदान की।
विज्ञापन

गगन जोत ने बीएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज सेक्टर-32 चंडीगढ़ से पूरी की थी, जहां उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि के लिए उन्हें चंडीगढ़ में आईएएस शिक्षा सचिव द्वारा सम्मानित भी किया गया था। गगन जोत के पिता नरेंद्र सिंह जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में संगीत अध्यापक एवं एनसीसी अफसर हैं, जबकि उनकी माता हरजीत कौर गवर्नमेंट बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार (जिला सोलन) में पंजाबी अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। गगन के दादा कैप्टन चतर सिंह ने पोती की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed