फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fraud of six lakh rupees from bullion trader of Dharamshala, case registered

Kangra News: धर्मशाला के सर्राफा व्यापारी से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी, मामला दर्ज

Sun, 05 Jan 2025 08:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 08:24 AM IST
विज्ञापन
Fraud of six lakh rupees from bullion trader of Dharamshala, case registered
चंबा जिले के चुवाड़ी का व्यक्ति पिछले वर्ष सितंबर में ले गया था आभूषण, अब जान से मारने की दे रहा धमकी
विज्ञापन

व्यापारी ने पुलिस थाना धर्मशाला में आरोपी के खिलाफ दर्ज करवाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी।
धर्मशाला। पुलिस थाना धर्मशाला के तहत एक सर्राफा व्यापारी से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सर्राफा व्यापारी से चंबा जिला के चुवाड़ी निवासी व्यक्ति छह लाख रुपये के चांदी के आभूषण पिछले वर्ष सितंबर माह में लेकर गया था। व्यापारी की ओर से व्यक्ति से पैसे मांगे जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा है। व्यापारी ने पुलिस थाना धर्मशाला में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है।
शिकायत के आधार पर पुलिस अब आरोपी को पूछताछ के लिए थाना में तलब करेगी। जानकारी के अनुसार धर्मशाला में सर्राफा व्यापारी पंकज चौहान ने बताया कि चंबा जिला के चुवाड़ी निवासी सितंबर 2024 में 6 लाख रुपये के चांदी के गहने उधार लिए थे। इस दौरान व्यक्ति ने कहा था कि शादी का सीजन समाप्त होने के बाद वह इस राशि का भुगतान करेगा। व्यक्ति पुराना ग्राहक था, जिसके चलते उन्होंने विश्वास कर गहने दिए थे। इसके बाद दो महीने बीत जाने के बाद भी व्यक्ति ने कोई भुगतान नहीं किया। इस पर पंकज ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, तो पाया कि आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया। इसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से संपर्क किया तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही पैसा देनेे से भी मना कर दिया।
विज्ञापन

उधर, एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि सर्राफा व्यापारी पंकज चौहान की शिकायत पर चंबा जिला के चुवाड़ी निवासी एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed