{"_id":"62bdf422bf886a6396087493","slug":"four-roads-closed-due-to-lhasa-collapse-in-nagrota-bagwan-loss-of-60-lakhs-to-public-works-department-kangra-news-sml4137985168","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरोटा बगवां में भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से चार सड़कें हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरोटा बगवां में भारी बारिश के कारण ल्हासा गिरने से चार सड़कें हुई बंद
विज्ञापन
नंदरूल सड़क का निरीक्षण करते एसडीएम कांगड़ा। -संवाद
धर्मशाला/ नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा के उपमंडल नगरोटा बगवां में वीरवार को हुई भारी बारिश के कारण चार सड़क मार्गों पर ल्हासा गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। वहीं लोक निर्माण विभाग नगरोटा बगवां को लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
इस दौरान सरूट से स्लोआ थान सड़क, कंडी-रिहड़ी-लूहना मार्ग, बग-नेहड़-पलाहचकलु मार्ग और सननी- बनियारखड़ सड़क पर यातायात व्यवस्था ठप रही। हालांकि, जेसीबी भेजकर कंडी-रिहड़ी-लूहना और सरूट-स्लोया-थान मार्गों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है। उधर, वीरवार को जिले में सुबह से रुक-रुकर बारिश का दौर जारी रहा। धर्मशाला सहित कांगड़ा, पालमपुर, नगरोटा बगवां, देहरा, शाहपुर में हुई बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों ने को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दो दिनों से हो रही बारिश से सूूखे की मार झेल रही धान की पनीरी को भी संजीवनी मिली है।
उधर, लोक निर्माण विभाग नगरोटा बगवां के अधिशासी अभियंता डॉ. सुरेश वालिया ने बताया कि नगरोटा बगवां क्षेत्र में वीरवार को हुई तेज बारिश के कारण सड़कों पर ल्हासे गए। दो सड़क मार्गों को सुचारु कर दिया गया है। वहीं बाकी दो सड़कों को सुचारु करने को विभाग की टीम कार्य कर रही है। ल्हासे गिरने से नालियां और डंगे टूटने से विभाग को लगभग 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।