{"_id":"6acaa12a1e5caab4aa0f6588","slug":"four-pairs-of-narrow-gauge-trains-will-resume-operations-starting-today-kangra-news-c-95-1-kng1037-260731-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: आज से पटरी पर लौटेंगी चार जोड़ी नैरोगेज ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: आज से पटरी पर लौटेंगी चार जोड़ी नैरोगेज ट्रेनें
विज्ञापन
पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेक्शन पर सेवाएं बहाल
कांगड़ा घाटी के हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज रेल सेक्शन पर यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सुरक्षा जांच के बाद ट्रैक को ट्रेन संचालन के लिए फिट पाए जाने पर रेलवे ने अस्थायी रूप से बंद की गई सेवाओं को रविवार से बहाल करने का निर्णय लिया है। जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक की मंजूरी के बाद इस सेक्शन पर कुल चार जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होगा।
पठानकोट-बैजनाथ पपरोला के बीच दो जोड़ी ट्रेनें 52465/52470 और 52467/52474 चलेंगी। वहीं, बैजनाथ पपरोला-ज्वालामुखी रोड के बीच 52464/52469 ट्रेन संचालित होगी। इससे ज्वालामुखी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बैजनाथ पपरोला-जोगिंद्रनगर के बीच 52473/52472 ट्रेन सेवा बहाल होगी।
ट्रेनों के संचालन से पठानकोट, कांगड़ा, बैजनाथ, ज्वालामुखी रोड और जोगिंद्रनगर क्षेत्र के दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और पर्यटकों को लाभ मिलेगा। रेलवे ने संबंधित स्टेशनों को सुचारु संचालन के निर्देश जारी कर दिए हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले 139 हेल्पलाइन, एनटीईएस एप या स्टेशन पूछताछ केंद्र से समय की पुष्टि करने का आग्रह किया गया है। इसकी जानकारी जन संपर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह जम्मू डिविजन ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।