फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Four lane road is closed, disabled couple is worried

Kangra News: फोरलेन से रास्ता बंद, दिव्यांग पति-पत्नी परेशान

Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Jun 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Four lane road is closed, disabled couple is worried
भंगवार सुकाबाग में फाेरलेन निर्माण के कारण बंद हुआ लाेगाें का रास्ता। स्त्राेत-पाठक।
कांगड़ा। मटौर-शिमला निर्माणाधीन फोरलेन के कारण रानीताल के निकटवर्ती गांव सुकाबाग के लोग लंबे समय से परेशान हैं। सुकाबाग निवासी राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी बुजुर्ग और दिव्यांग हैं। वर्ष 2023 से उनके घर को जाने वाले पक्के रास्ते को तोड़ा गया था। बार-बार निवेदन करने के बावजूद इसे बनाया नहीं गया। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि फोरलेन का कार्य अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग ठेकेदारों के माध्यम से किया जा रहा है। ठेकेदार लंबे अंतराल तक काम नहीं करते हैं। इस वजह से काम रुक गया है।
विज्ञापन


न्होंने मांग की है कि उनके घर के पास बन रहे फोरलेन को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि उन्हें आने जाने में आसानी हो सके। उन्हाेंने एनएचएआई हमीरपुर के निदेशक, जिलाधीश व एसडीएम कांगड़ा सहित अन्य अधिकारियों से कई बार संपर्क किया और लिखित रूप से भी समस्या से अवगत करवाया। लेकिन आज दिन तक कुछ नहीं हुआ। इस संबंध में फाेरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर कविराज चाैहान का कहना है कि अगर ऐसा मामला है, ताे जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उधर, एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल का कहना है कि इस मामले में फाेरलेन निर्माण में लगी कंपनी काे रास्ता बनाने के लिए कहा था। अगर अभी तक इस वहां पर रास्ता पूरी तरह से नहीं निकला है, ताे इस बारे फिर से कंपनी के अधिकारियाें से बात की जाएगी, ताकि यहां से आने-जाने वालाें काे परेशानी न हाे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed