{"_id":"627d522b6e40957e8b3315cb","slug":"four-accused-of-police-recruitment-paper-leak-case-will-appear-in-court-today-kangra-news-sml408637116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज न्यायालय में पेश होंगे पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के चार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज न्यायालय में पेश होंगे पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के चार आरोपी
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अब तक पकड़े 15 आरोपियों में से चार आरोपियों की रिमांड अवधि खत्म होने पर शुक्रवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में 11 आरोपियों को पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा जा चुका है। वहीं, अभी भी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी फर्जीवाड़े के मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है, जबकि जांच टीमें प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में दबिश दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के 4 आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
वहीं बुधवार को कांगड़ा न्यायालय में न्यायाधीश शिखा लखनपाल की अदालत ने 11 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। इस मामले में अभी तक पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड तक पुलिस अभी तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि जांच पड़ताल कर रही टीम प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक उन्हें किसी प्रकार की कोई कामयाबी नहीं मिली है।