फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Former BJP government enjoyed the pleasures of power and squandered the government treasury: Pathania

पूर्व भाजपा सरकार ने सत्ता सुख भोगा और सरकारी खजाना उड़ाया : पठानिया

Wed, 13 Nov 2024 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Nov 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Former BJP government enjoyed the pleasures of power and squandered the government treasury: Pathania
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और अन्य। संवाद
जनमंच में छह करोड़ की रोटियां, इन्वेस्टर मीट में 19 करोड़ खर्च कर भी रिजल्ट शून्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पूर्व की प्रदेश भाजपा सरकार ने केवल सत्ता सुख भोगा और सरकारी खजाना उड़ाया। जयराम की सरकार ने जनमंच में छह करोड़ रुपये की रोटियां खाईं और इन्वेस्टर मीट पर 19 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन इन दोनों स्कीमों के परिणाम शून्य रहे। ये आरोप मंगलवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लगाए।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के पैसे का दुरुपयोग किया। पठानिया ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सवाल किया कि इन्वेस्टर मीट से प्रदेश को क्या लाभ हुआ? इस पर राज्य की जनता को जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से एचआरटीसी की बसों का किराया तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

वित्त आयोग ने मंडी हवाई अड्डे के लिए 1000 करोड़ रुपये, कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ रुपये और शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर के लिए 20 करोड़ रुपये देने का वायदा किया था, लेकिन यह राशि भी जारी नहीं की गई। वित्त आयोग से प्रदेश को कुल 1420 करोड़ रुपये आज तक नहीं आया है। पठानिया कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सत्ता सुख भोगने नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए सत्ता में आए हैं। कोविड काल में जहां एक तरफ पूरा विश्व महामारी से जूझ रहा था, वहीं भाजपा नेताओं ने पीपीई किट समेत अन्य घोटाले किए और पार्टी अध्यक्ष और तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री को तो पद तक से इस्तीफा तक देने की नौबत आई। इसी तरह, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र बेचे गए। जलशक्ति विभाग के ईएनसी प्रोजेक्ट कार्यालय को कांगड़ा से उठाकर मंडी ले गए। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष हरभजन सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव पुनीत मल्ली समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed