{"_id":"69b45bd6f29bbe72e00ad984","slug":"forest-range-officers-office-gets-new-building-after-112-years-kangra-news-c-95-1-kng1005-224136-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय को 112 वर्षों के बाद मिला नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय को 112 वर्षों के बाद मिला नया भवन
Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर (रेंज ऑफिसर) के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण एक साल में लगभग 32 लाख रुपये की लागत से किया गया है। 112 साल बाद इस कार्यालय को नया भवन मिला है।
इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वन प्रबंधन और वन क्षेत्र विस्तार में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी वन संवर्धन योजना आरंभ की है, जिस पर 100 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और ग्रामीण वन प्रबंधन समितियों को न केवल स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे बल्कि इससे जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस वर्ष धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत 28 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया गया है, जबकि वर्ष 2026-27 में 149 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिन महिला मंडलों अथवा समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से किए गए पौधरोपण का सर्वाइवल रेट उत्कृष्ट रहेगा, उन्हें एक लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।