{"_id":"6a189cecee70f4f34f07e90f","slug":"forest-guard-accused-of-attack-will-be-suspended-kangra-news-c-95-1-kng1004-236779-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हमले का आरोपी वन रक्षक होगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हमले का आरोपी वन रक्षक होगा निलंबित
Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 29 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत वन उपमंडल लपियाणा में बुधवार को महिला वन मित्र पर हमला करने और चोट पहुंचाने सहित मर्यादा भंग करने के आरोपी वन रक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। पुलिस थाना शाहपुर की कार्रवाई के साथ वन विभाग आरोपी को निलंबित करेगा।
वीरवार को सार्वजनिक अवकाश होने के चलते आरोपी वन रक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी नहीं हो सके और शुक्रवार को विभाग इन आदेशों को जारी करेगा। वन विभाग में तैनात लपियाणा बीट के वन रक्षक विकास जसरोटिया के खिलाफ बीट में तैनात महिला वन मित्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी।
आरोप था कि वन रक्षक ने हमला कर दिया और उन्हें चोट पहुंचाई। यह भी आरोप लगाया था कि आरोपी नशे में था। इस मामले के बाद क्षेत्र में एकत्रित हुए स्थानीय ग्रामीणों ने रोष प्रकट किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करवाया था।
विज्ञापन
मौके पर आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की। मेडिकल रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के बाद आरोपी वन रक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, डीएफओ वन मंडल धर्मशाला अमित शर्मा ने बताया कि आरोपी को निलंबित किया जाएगा और शुक्रवार को इस बारे में आदेश जारी किए जाएंगे।