{"_id":"6a15ac48077242402c0c8309","slug":"forest-departments-rs-20-lakh-lost-in-forest-fire-kangra-news-c-95-1-kng1037-236454-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जंगलों की आग में वन विभाग के 20 लाख रुपये राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जंगलों की आग में वन विभाग के 20 लाख रुपये राख
Tue, 26 May 2026 09:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 26 May 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
योल के पास जंगल में लगी आग। अमर उजाला
धर्मशाला। वन मंडल धर्मशाला में मई माह के दौरान जंगलों में आग लगने की घटनाओं ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में अब तक करीब 22 स्थानों पर आग लग चुकी है। इन घटनाओं में वन विभाग को लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग के कारण करीब 82 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर प्रभावित हुआ है। 37.5 हेक्टेयर क्षेत्र में किए गए पौधरोपण को भी भारी क्षति पहुंची है।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढ़ने, सूखी घास और जंगलों में पत्तियां जमा होने के कारण आग तेजी से फैल रही है। कई स्थानों पर विभागीय कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पाया गया जिससे बड़े नुकसान को टाला जा सका। जंगलों के आसपास बीड़ी-सिगरेट फेंकना, सूखी घास जलाना और आग के प्रति असावधानी बड़ी वजह बन रही है। विभाग ने लोगों से जंगलों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ आग का खतरा और बढ़ सकता है। इसके लिए टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
वनों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग सतर्क है। इसके लिए विभिन्न टीमों का गठन किया है। लाेगों से अपील है कि वनों में किसी प्रकार का ज्वलंत पदार्थ न फेंकें। -अमित शर्मा, डीएफओ, धर्मशाला