{"_id":"6508b1733f7c3fd3a00f0107","slug":"for-the-first-time-royal-bath-will-take-place-in-dal-lake-in-the-presence-of-divers-kangra-news-c-95-1-ssml1021-11261-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डल झील में पहली बार गोताखोरों की मौजूदगी में होगा शाही स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डल झील में पहली बार गोताखोरों की मौजूदगी में होगा शाही स्नान
विज्ञापन
धर्मशाला। पर्यटन नगरी नड्डी की डल झील में पहली बार गोताखोरों की मौजूदगी में 22 और 23 सितंबर को राधाष्टमी का शाही स्नान होगा। इस बार डल झील में अत्यधिक पानी होने के कारण किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस विभाग ने तैयारी कर ली है। वहीं शाही स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए एक रिजर्व बटालियन तैनात की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के नड्डी में स्थित पवित्र डल झील में 22 सितंबर को शाही स्नान का आयोजन होगा। इस दौरान डल झील में शाही स्नान के लिए जिलेभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। इस बार डल झील में पानी अन्य वर्षों की अपेक्षा अधिक है, जिसके चलते किसी अनहोनी से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस दौरान गोताखोरों को भी तैनात करने का फैसला लिया है। इसके अलावा यहां जुटने वाले हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की एक रिजर्व बटालियन मांगी गई है, जिससे शाही स्नान के श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ उनके लिए सुचारु यातायात व्यवस्था मुहैया करवाई जा सके। वहीं शाही स्नान के दौरान एसडीआरएफ की टीम को भी डल झील में तैनात किया जाएगा।
पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि 22 सितंबर को होने वाले शाही स्नान के लिए मैक्लोडगंज पुलिस पूरी तरह से तैयार है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और उन्हें सुचारु यातायात व्यवस्था मुहैया करवाने के लिए एक रिजर्व बटालियन की मांग की गई है। वहीं डल झील में गोताखोरों सहित एसडीआरएफ की टीम को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
मणिमहेश में स्नान जैसा मिलता है पुण्य
नड्डी स्थित डल झील में चंबा स्थित मणिमहेश झील में स्नान करने जितना ही पुण्य मिलता है। नड्डी में वे लोग स्नान करने पहुंचते हैं जो किसी कारणवश मणिमहेश की यात्रा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे लोग नड्डी स्थित डल झील में शाही स्नान कर मणिमहेश डल झील जैसा ही पुण्य और शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।