Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five students of class VIII failed in E grade exam

Kangra News: ई ग्रेड परीक्षा में आठवीं कक्षा के पांच विद्यार्थी फेल

Sat, 21 Jun 2025 05:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 21 Jun 2025 05:14 AM IST
विज्ञापन
Five students of class VIII failed in E grade exam
हमीरपुर। जिला के छह शिक्षा खंडों में आठवीं कक्षा में ई ग्रेड वाले पांच विद्यार्थी फेल हो गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों को परीक्षा पास करने के लिए दो माह का समय प्रदान किया था। ताकि उन्हें दोबारा पुरानी कक्षा में दाखिला न लेना पड़े।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परीक्षा पास करवाने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षकों की ओर से अतिरिक्त कक्षाओं में प्रशिक्षण दिया गया। आठवीं कक्षा में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले 41 विद्यार्थियों में से 31 ने दूसरी बार परीक्षा दी थी। जिसमें से 26 विद्यार्थी पास हुए जबकि पांच फेल हो गए। विद्यार्थी अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषयों में फेल हो गए थे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को अब पुनः आठवीं कक्षा में दाखिला लेना पड़ेगा जबकि पास हुए विद्यार्थियों को नौवीं कक्षा में दाखिला देकर पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा। परीक्षाओं से पूर्व ही विद्यार्थियों को इसकी सूचना दे दी गई थी ताकि उन्हें परिणाम आने में बाद दिक्कत का सामना न करना पड़े। इससे पूर्व प्रदेश कुल शिक्षा बोर्ड की ओर से वार्षिक परीक्षाओं में फेल विद्यार्थियों को पास कर दिया जाता था। अब शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में विद्यार्थियों को ग्रेड के हिसाब से दोबारा परीक्षा देने का प्रावधान किया गया था ताकि विद्यार्थियों का सत्र बर्बाद न हो। आगामी सत्र से विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षाओं के दौरान ही पास या फेल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं में ई ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अंकों में सुधार का मौका दिया गया था। जिसमें से पांच विद्यार्थी फेल हो गए हैं। विद्यार्थी पुनः पुरानी कक्षा में ही पढ़ाई करेंगे।
-कमल किशोर भारती, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed