{"_id":"6924c0b3c466facef803e3d9","slug":"five-ponds-of-dehra-will-be-improved-with-rs-65-crore-kangra-news-c-95-1-kng1024-207626-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: साढ़े छह करोड़ से संवरेंगे देहरा के पांच तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: साढ़े छह करोड़ से संवरेंगे देहरा के पांच तालाब
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जल शक्ति विभाग मंडल देहरा के विभिन्न गांवों में स्थित पांच तालाबों का सौंदर्यीकरण करेगा। शुरुआती चरण में जल शक्ति विभाग ने मंडल देहरा के तहत उपमंडल सुनहेत के तहत आने वाले विभिन्न गांवों में स्थित तालाबों को सौंदर्यीकरण की सूची में शामिल किया है। इससे गांवों की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही गांव के लोग तालाब के चारों ओर सुबह-शाम टहल भी सकेंगे। इन तालाबों के चारों ओर पौधे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए छायादार और फलदार पौधों का उपयोग किया जाएगा। इससे तालाबों की सफाई होने से जल सरंक्षण को बढ़ावा भी मिलेगा। जानकारी के मुताबिक जल शक्ति विभाग ने देहरा हलके के छह तालाबों का चयन किया है, जिनका सौंदर्यीकरण किया जाना है। जल शक्ति विभाग ने इनकी डीपीआर तैयार करके अप्रूवल के लिए सरकार और मुख्यालय को भेज दी है। चयनित तालाबों में दयाल (नैहरनपुखर) पंचायत के तहत एक तालाब, लाल पुखर, लम्मी पुखर, घियोरी और बीहण गांव में स्थित तालाब शामिल हैं। नैहरनपुखर स्थित तालाब के लिए एक करोड़ 45 लाख रुपये की डीपीआर और अन्य तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए करीब पांच करोड़ की डीपीआर तैयार करके अप्रूवल के लिए प्रदेश सरकार को भेजी गई है। यदि सरकार इन तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए हामी भर देती है तो गांवों के बदहाल तालाबों के संरक्षण के लिए बड़ा कदम होगा। इन तालाबों का सौंदर्यीकरण एसडीएमएफ यानी राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष के तहत किया जाएगा। जल शक्ति विभाग इस पहले में सबसे पहले तालाबों की सफाई, पौधरोपण, फेसिंग, बेंच, लाइटिंग, पक्के रास्ते आदि बनाने का कार्य किया जाएगा।
कोट्स...
जल शक्ति विभाग के उपमंडल सुनहेत में पांच तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा।
- अनिल चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल देहरा
विज्ञापन
कोट्स...
जल शक्ति विभाग के उपमंडल सुनहेत में पांच तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर तैयार करके प्रदेश सरकार को भेजी है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
- अनिल चौधरी, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग, मंडल देहरा