फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Five pets died due to lightning, loss worth Rs 3 lakh

Kangra News: आसमानी बिजली गिरने से पांच पालतू पशुओं की मौत, तीन लाख का नुकसान

Fri, 10 Nov 2023 09:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 Nov 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
Five pets died due to lightning, loss worth Rs 3 lakh
धर्मशाला/गगल/मुल्थान(कांगड़ा)। जिलेभर में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान मुल्थान तहसील से 20 किलोमीटर दूर बड़ागांव पंचायत के लंबबागडा में दोपहर दो बजे के करीब पेड़ पर बिजली गिरने से पांच पालतू मवेशियों की मौत हो गई है। हलका पटवारी सत्या देवी के अनुसार सुनील पुत्र शौकी राम और केसरी पत्नी स्वर्गीय नानक के दो घोड़े, एक खच्चर और एक बैल चर रहे थे। इस दौरान बिजली गिरने से ये पशु इसकी चपेट में आ गए और इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मालिकों ने बताया कि उन्हें इससे करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। वहीं शुक्रवार काे खराब मौसम के चलते गगल विमान अड्डे पर इंडिगो और एलायंस एयर की विमान सेवा आसमान का चक्कर काटकर लौट गईं। गगल एयरपोर्ट के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खराब मौसम के चलते पांच में से मात्र तीन विमान सेवाएं ही गगल एयरपोर्ट पहुंचीं।
विज्ञापन


सुबह चंडीगढ़ से आने वाला एलायंस एयर का विमान आसमान का चक्कर काटकर वापस चला गया। जबकि दोपहर को दिल्ली से आने वाली इंडिगो की विमान सेवा भी खराब मौसम होने पर आसमान का चक्कर काटकर दिल्ली लौट गई। वहीं धौलाधार की पहाड़ियों पर हुए ताजा हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में दिनभर जारी रही बारिश के कारण क्षेत्र में ठंड में और इजाफा हो गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दो दिन तक जिले में हल्की बारिश और पहाड़ों पर हिमपात का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने धोई कारोबारियों की उम्मीद
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन में दिवाली के मद्देनजर बिक्री के लिए बाजार में सामान सजाए बैठे दुकानदारों को लगातार बारिश और बिजली की आंखमिचौनी ने निराश किया है। बारिश की बजह से कुछ ग्राहक अधूरी खरीदारी करके और कुछ बिना खरीदारी किए ही अपने गांवों को लौट गए। इससे दुकानदारों को मायूसी हाथ लगी। सुनील कुमार, शान, बलराज, जितेंद्र कुमार आदि ने बताया कि सड़क किनारे स्टाॅल लगाकर सजावटी समान बेचने बालों को दोहरा नुकसान झेलना पड़ा। बिजली की आंखमिचौनी ने बिजली संचालित सामान बेचने बाले दुकानदारों को भी परेशानी में डाले रखा।
बारिश ने धो डाली कांगडा शहर की रौनक़
कांगडा। दीपावली से पहले अच्छे कारोबार की आस लगाए बैठे कांगडा शहर के दुकानदारों को भी मायूसी हाथ लगी। बरसात शुरू होते ही बाजार खाली होना शुरू हो गया। लोग घरों से ही नहीं निकल पाए। कॉलेज रोड पर दिवाली के उपलक्ष्य में दुकानें सजा कर बैठे दुकानदारों को अपना सामान समेटना पड़ा। दुकानदार संजय ने बताया कि उम्मीद थी कि शहर में शुक्रवार को रौनक होगी और काम भी अच्छा निकलेगा लेकिन बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया। व्यापारी शंकर गुप्ता ने कहा कि बारिश की वजह से बाजार में मंदी रही। वहीं नप मैदान में पटाखों के स्टाॅल लगाने वालों की तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं। दुकानदार बलदेव, मोहित, सुनील और बिट्टू ने कहा कि अगले दो दिन बारिश न हो, इसकी व्यापारी उम्मीद लगाए बैठे हैं।


बारिश से कोटला में जनजीवन अस्तव्यस्त
कोटला (कांगड़ा)। क्षेत्र में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर सुबह से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। वीरवार को विद्युत उपमंडल कोटला की ओर से सूचना के तहत सुबह नौ से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रही, जबकि त्योहारी सीजन में शुक्रवार को पूरा दिन बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। कारोबारियों का कारोबार भी ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed