{"_id":"60e1f5df8ebc3e4ae9570abd","slug":"five-days-police-remand-accused-of-murder-of-woman-kangra-news-sml375824671","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या में गिरफ्तार एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की हत्या में गिरफ्तार एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर के वार्ड राम चौक में हुई महिला की हत्या में अब गिरफ्तार एक आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप भी लगा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अब दुष्कर्म का मामला भी दर्ज करेगा।
महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हालांकि, महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों से अभी ज्यादा कुछ उगलवा नहीं पाई है, जिससे अभी यह साफ नहीं हो पाया कि आरोपियों ने महिला की हत्या क्यों की थी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो गिरफ्तार तीन आरोपियों में से पुलिस ने झारखंड के रहने वाले रफीक (45) के खिलाफ अब दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है। सूत्रों की मानें तो महिला की हत्या से पहले इस आरोपी ने महिला से दुष्कर्म भी किया था। इस पर पुलिस ने इसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने महिला के साथ शराब भी पी थी। शराब पीने में कितने लोग शामिल थे। इस पर भी पुलिस अपनी जांच कर रही है। मामले में यह भी आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के आरोप में ओर भी शामिल हो सकता है। आरोपियों को मिले पांच दिन के पुलिस रिमांड मे ंहत्या के कारणों का खुलासा हो सकता है। डीएसपी बीडी भाटिया ने कहा कि महिला की हत्या में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पांच दिन का रिमांड न्यायालय से मिला है। महिला की हत्या क्यों हुई थी। पुलिस इसमें हर पहलू में जांच कर रही है।