{"_id":"68069c446ff9c8ae5404dc0f","slug":"first-storm-and-now-hailstorm-has-destroyed-the-wheat-crop-in-the-fields-kangra-news-c-95-1-kng1005-174125-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले अंधड़ अब ओलावृष्टि ने खेतों में बिछाई गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले अंधड़ अब ओलावृष्टि ने खेतों में बिछाई गेहूं की फसल
Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले में मौसम की मार ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने गेहूं की तैयार फसल को नुकसान पहुंचाया है। इससे पहले गत सप्ताह आए अंधड़ ने भी खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया था। सोमवार को रैत, शाहपुर, नगरोटा सूरियां और ज्वालामुखी में ओलावृष्टि हुई। वहीं, धर्मशाला और अन्य क्षेत्रों में देर रात तक झमाझम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। उधर, कृषि विभाग कांगड़ा के उपनिदेशक कुलदीप धीमान ने बताया कि जिले में इस समय गेहूं की फसल लगभग तैयार है। कई जगहों पर कटाई का कार्य जारी है, जबकि कुछ किसान फसल काटने की तैयारी में थे। ऐसे में लगातार बिगड़ते मौसम ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है। विभाग द्वारा किए गए प्राथमिक आकलन के अनुसार कांगड़ा जिले में हाल ही में आए अंधड़ और वर्षा से करीब 7,455 हेक्टेयर क्षेत्र में फसल प्रभावित हुई है। इससे अब तक लगभग 51 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।