फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First got FIR lodged, now applied to remove names of loved ones

Kangra News: पहले एफआईआर करवाई, अब अपनों के नाम हटाने को दी अर्जी

Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
First got FIR lodged, now applied to remove names of loved ones
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर ठगी मामले में नया मोड़ आ गया है। इससे जांच में देरी की संभावना भी जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने थाना देहरा में निवेशकों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करवाया था उनमें से अधिकतर लोगों ने मुकद्दमा वापस लेने के लिए थाना देहरा में अर्जी दी है।
विज्ञापन

अर्जी देते समय अधिकतर लोग वकीलों के साथ पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन का कहना है कि मुकद्दमा दर्ज होने के बाद एफआईआर हाईकोर्ट के फैसले से ही रद्द हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक देहरा क्षेत्र के जिन लोगों के नाम एफआईआर में हैं, उनके शिकायतकर्ताओं के साथ कोई न कोई रिश्तेदारी है। इसलिए उन पर दबाव है कि एफआईआर से स्थानीय आरोपियों के नाम हटाए जाएं और क्रिप्टो करंसी मामले में मुख्य आरोपियों पर पुलिस शिकंजा कसे जो मंडी और मेरठ से संबंध रखते हैं। पुलिस ने वीरवार को 10 लोगों की शिकायत मिलने के बाद दस आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था। इनमें सुभाष शर्मा और सुखदेव ठाकुर निवासी मंडी, अभिषेक शर्मा निवासी ऊना, मिलन गर्ग निवासी मेरठ (यूपी), संजय ठाकुर, रंजीत सिंह, कश्मीर सिंह, दिनेश कुमार, सलीम और विपिन कुमार सभी निवासी देहरा के नाम शामिल हैं। लेकिन अब शिकायतकर्ताओं ने पुलिस थाना देहरा में अर्जी देकर स्थानीय लोगों के नाम एफआईआर से हटाने की मांग की है। उधर, इस मामले में एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस के पास शिकायतकर्ताओं ने अर्जी दी है कि कुछ आरोपियों के नाम एफआईआर से हटा दिए जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस कानून के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed