फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   First covered CCTV, then blew up scooter

Kangra News: पहले सीसीटीवी ढका, फिर उड़ाई स्कूटी

Fri, 14 Jun 2024 04:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
First covered CCTV, then blew up scooter
सुलह (कांगड़ा)। सुलह क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब सुलह बाजार में एक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी रात के समय चोरी हो गई। हालांकि यहां पर सीसीटीवी भी लगे थे, लेकिन चोरों ने इन कैमरों को ढक कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर इससे पहले सुलह मेला ग्राउंड में खड़े एक ट्रक से बैटरी और अन्य कीमती सामान चुरा कर ले गए थे। साथ ही गांव ककड़ैं में खड़े एक ट्रक से तेल चुराकर ले गए थे।
विज्ञापन

हालांकि इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई है, लेकिन अभी कोई सुराग इन चोरों का नहीं लग पाया है। इससे इलाके की जनता में भय का माहौल है। लोगों का आम तौर पर यह कहना है कि नशेड़ी युवा ही ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उधर, एसएचओ भवारना केहर सिंह ने कहा कि बैटरी चोरी मामले में पुलिस छानबीन में जुटी है। जबकि स्कूटी चोरी के बारे कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। फिर भी पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed