फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Fire in the forests of Dharmkot

धर्मकोट के जंगलों में लगी भयंकर आग

Sun, 20 Dec 2020 08:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Fire in the forests of Dharmkot
विश्व प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड के समीप पहाड़ियों पर लगी भयंकर आग। : -( सुनील समियाल ) - फोटो : Kangra
धर्मशाला। धर्मकोट के जंगलों में भयंकर आग से लाखों की वनसंपदा जलकर राख हो गई है। धर्मकोट के गलू से ऊपर वाले इलाके में दिन को करीब एक बजे आग लगी थी। घटना की सूचना एक पर्यटक ने फोन कर अग्निशमन विभाग को दी। सूचना पर वन और अग्निशमन विभाग हरकत में आ गए। हालांकि अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आगजनी के स्थान पर पहुंच न पाने से आग पर नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। इसलिए देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। प्रचंड होती आग के कारण वन विभाग ने अपनी टीम को आग पर काबू पाने के लिए भेजा। वन विभाग को अंदेशा है कि आग किसी स्थानीय व्यक्ति ने लगाई है। पहाड़ियों पर सूखी घास की अधिकता होने के कारण इस पर नियंत्रण करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

-पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण आग वाले क्षेत्र तक पहुंचना बेहद मुश्किल था। अग्निशमन विभाग की गाड़ियां न पहुंचने से आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। विभाग की टीम लगातार कड़ी मशक्कत कर रही है। संभवत: सोमवार सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा। - संजीव कुमार, वन मंडल अधिकारी, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed