{"_id":"68fa5ec1192892f6b905f224","slug":"fire-breaks-out-in-house-in-palampur-panic-ensues-kangra-news-c-95-1-kng1004-202328-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में घर में लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में घर में लगी आग, मची अफरातफरी
Fri, 24 Oct 2025 06:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर(कांगड़ा)। स्थानीय शहर के बीच एक दुकान की तीसरी मंजिल पर स्थित घर में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही घर के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने जल्द काबू पा लिया। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम को पालमपुर के बीच बाजार में एक दुकान की तीसरी मंजिल में बने घर में आग लग गई। आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई जबकि आग लगते ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुट गए।
विभाग की टीम पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। आगजनी में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है किसी पटाखे के यहां गिरने से यह हादसा हो सकता है। आग पर जल्द काबू नहीं पाया होता तो शहर में काफी बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, अग्निशमन विभाग के अधिकारी राजेश गुप्ता ने कहा कि विभाग को इसकी सूचना मिली थी। विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी।