{"_id":"6889fb2f16c073b4b603b523","slug":"fifth-accused-in-charas-smuggling-case-arrested-from-up-kangra-news-c-95-1-kng1014-188447-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चरस तस्करी मामले में पांचवां आरोपी यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चरस तस्करी मामले में पांचवां आरोपी यूपी से गिरफ्तार
Thu, 31 Jul 2025 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 31 Jul 2025 05:29 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर ने तरस तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी छोटे खान को यूपी से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि पिछले माह 19 जून को कंडवाल बैरियर में नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार हर्ष डोगरा, अक्षित रांचल व दुष्यंत तीनों निवासी पठानकोट के कब्जे से 538 ग्राम चरस बरामद हुई थी।
इस मामले में तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य आरोपी नागेश कुमार निवासी गांव नांगला, डाकघर मोरचा पालियां, जिला लखीमपुर खीरी (उतर प्रदेश) को 22 जून को मणिकर्ण जिला कुल्लू से 840 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। अशोक रत्न ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ व तथ्यों की जांच में यह पाया गया कि इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश जारी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर ने इस मामले में वांछित एक अन्य आरोपी छोटे खान निवासी गांव नांगला पलियां, डाकघर व जिला लखीमपुर खीरी (उतर प्रदेश) को 29 जुलाई को उसके गांव नांगला पालियां (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। चरस तस्करी के इस मामले में पुलिस अभी तक गिरफ्तार पांच आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 378 ग्राम चरस बरामद कर चुकी है। उन्होंने बताया कि नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।