फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   field kanoongo drink wine in office

कार्यालय में सरेआम जाम छलकाता रहा फील्ड कानूनगो

Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
field kanoongo drink wine in office
कोटला (कांगड़ा)। समस्या हल करने कर्मचारी ही जब ड्यूटी टाइम में अपने कार्यालय में शराब के जाम छलकाते रहें तो लोग कहां जाएं। उपतहसील कोटला में कार्यरत फील्ड कानूनगो बुधवार को नशे में धुत होकर ड्यूटी देता दिखा। फील्ड कानूनगो सरेआम अपने कार्यालय में जाम छलकाता रहा और कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को डराता रहा।
विज्ञापन

ड्यूटी टाइम में फील्ड कानूनगो शराब के नशे में धुत दिखा। ऐसा लग रहा था कि उसको किसी का कोई डर नहीं है। फील्ड कानूनगो का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। अकसर फील्ड कानूनगो शराब के नशे में होता है और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। फील्ड कानूनगो की कहीं न कहीं राजनीतिक पहुंच है, जिस कारण उस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक अर्जुन सिंह और जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल से मांग की है कि फील्ड कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है। फील्ड कानूनगो को वीरवार को कार्यालय में बुलाया गया है। उसके बयान लिए जाएंगे और रिपोर्ट जिलाधीश कांगड़ा को भेजी जाएगी। इस बारे में जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि फील्ड कानूनगो के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed