फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Faecal sludge treatment plant has been gathering dust for a year

Kangra News: एक साल से धूल फांक रहा फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट

Sat, 29 Mar 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Faecal sludge treatment plant has been gathering dust for a year
धर्मशाला के सकोह में एक साल से तैयार फिकल सल्ज ट्रीटमेंट एंड मैनेजमेंट प्लांट। संवाद
धर्मशाला। धर्मशाला नगर निगम के मर्ज एरिया के लोगों को घरों के सेप्टिक टैंक खाली करवाने की सुविधा के लिए अब और इंतजार करना होगा। करीब 8.48 करोड़ रुपये की लागत से सकोह में बनाए गए फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्लांट को शुरू करने में एक साल से देरी हो रही है। इसका मुख्य कारण एप्रोच रोड का न बन पाना है, जिससे प्लांट तक गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल हो रहा है। प्लांट का निर्माण मार्च 2024 में पूरा हो चुका था और इसे जल शक्ति विभाग को सौंप दिया गया था लेकिन एप्रोच रोड के अभाव में इसका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों को निजी टैंकरों से सेप्टिक टैंक की सफाई कराने के लिए 5,000 से 10,000 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि इस योजना के तहत यह खर्च आधे से भी कम हो सकता था।
विज्ञापन

प्लांट की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है और सीवरेज को प्लांट तक पहुंचाने के लिए चैंबर भी बना दिए गए हैं। हालांकि, एप्रोच रोड बनने में थोड़ी देरी हो रही है लेकिन जल्द ही यह समस्या हल हो जाएगी और प्लांट का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सुमित विमल कटोच, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग
फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्लांट
फीकल स्लज एंड सेप्टेज मैनेजमेंट प्लांट एक महत्वपूर्ण पहल है, जो गंदगी को निस्तारित करके पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करेगा। इस प्लांट के तहत लोगों के सेप्टिक टैंकों से मल निकालकर टैंकरों में लाया जाएगा, जिसे जैविक खाद में बदला जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि पानी को भी साफ किया जा सकेगा, जो अन्य कार्यों में उपयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed