फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Face masks disappeared from people's faces as soon as corona cases decreased

कोरोना के मामले घटते ही लोगों के चेहरे से गायब हो गए फेस मास्क

Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Face masks disappeared from people's faces as soon as corona cases decreased
धर्मशाला में बिना मास्क बाजार में घूमते हुए युवक। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिले में कोविड-19 के मामले कम होते ही लोग लापरवाह हो गए हैं। कोरोना के मामलों में कमी आते ही लोगों के चेहरों से मास्क गायब हो गए हैं। न को लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही कोविड नियमों को मान रहे हैं।
विज्ञापन

बाजारों में भी इक्का-दुक्का लोग ही फेस मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बुधवार को संवाददाता ने कोतवाली बाजार से कचहरी अड्डा और धर्मशाला कॉलेज और केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर-1 में 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक लाइव के दौरान पाया कि लोग अपनी ही धुन में बिना मास्क सड़कों और बाजारों में घूम रहे हैं।
विज्ञापन

करीब 90 प्रतिशत लोगों के चेहरों से फेस मास्क गायब दिखे। न तो लोगों को कोविड-19 का डर रहा है और न नहीं पुलिस का। लोग बिना डरे पुलिस के सामने भी बिना मास्क के नजर आए। कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने के कारण लोग अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि उनके दिलों से कोरोना महामारी का भय खत्म हो गया है। स्कूल और कॉलेजों से निकलते ही बच्चे भी भीड़ में बिना मास्क के नजर आ रहे हैं, लेकिन लोगों की लापरवाही एक बार फिर कोविड की संभावित तीसरी लहर को न्योता दे सकती है। देश में फैले नए वैरियंट ओमिक्रॉन का भी लोगों में डर खत्म हो गया है। मगर नया वैरियंट दोनों डोज लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा है। संवाददाता ने कोतवाली बाजार में तीन बजे के दौरान देखा कि हर कोई बिना मास्क के घूम रहा है। ऐसा लग रहा है कि कोविड जैसे कोई महामारी यहां आई ही न हो। केवल अस्पतालों में ही लोग मास्क का प्रयोग कर रहे हैं, लेकिन बाहर निकलते ही उनके चेहरों से भी मास्क हट जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस समय जिला कांगड़ा में कोविड टेस्टिंग कम होने के कारण संक्रमण के मामले की कम आ रहे हैं। बुधवार को भी जिला कांगड़ा में केवल 884 लोगों की ही कोरोना जांच की गई। इसमें से 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अगर जिले में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाई जाती है तो कोरोना के मामले की बढ़ जाएंगे।

इस समय सतर्कता जरूरी : सीएमओ
सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि मामले कम हो गए हैं, लेकिन अभी भी सतर्कता बरतने की काफी जरूरत हैं। कोविड का नया वैरियंट ओमिक्रॉन वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों पर भी प्रहार कर रहा है। वहीं, इसमें एक से दूसरे व्यक्ति में फैलने की क्षमता भी ज्यादा है। इसलिए हर समय कोविड नियमों का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed