फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Expressed gratitude for the successful organization of the meeting of the Joint Struggle Committee

Kangra News: संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के सफल आयोजन के लिए जताया आभार

Fri, 15 Aug 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 15 Aug 2025 05:23 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude for the successful organization of the meeting of the Joint Struggle Committee
विद्युत पेंशनर फोरम ने बैठक कर मांगों के पूरा होने की जताई उम्मीद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से 2016 से देय वित्तीय लाभों को 15 अगस्त को देने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा सूरियां/बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम इकाई नगरोटा सूरियां की मासिक बैठक लखमीर सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक 12 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर कर अच्छे परिणाम और सकारात्मक निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। बैठक में मुख्यमंत्री से 1-1-2016 से देय वित्तीय लाभों को 15 अगस्त को देने की मांग की गई ।
बैठक में सुझाव दिया गया है कि हर कर्मचारी/पेंशनर को उसके देय वित्तीय लाभों के तत्काल भुगतान की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में सरकार और विभाग को एरियर के रूप में इकट्ठा भुगतान करने में दिक्कत न हो। बैठक में मुख्यमंत्री से मांग कि गई है कि वे लगभग 850 करोड़ की सब्सिडी की राशि का भुगतान विभाग को जल्द करने का प्रबंध करें तथा विद्युत विभाग का प्रशासनिक वर्ग भी विभिन्न विभागों के पास विद्युत बिलों के 550 करोड़ रुपये को प्राप्त करने के लिए पत्राचार में तेजी लाए।
विज्ञापन


बैठक में कहा गया है कि बोर्ड को अगर 1400 करोड़ के लगभग का भुगतान प्राप्त हो जाता है तो वह अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का 500 करोड़ का लंबित भुगतान करने के बाद भी आर्थिक रूप से सशक्त हो सकता है। बैठक में विद्युत बोर्ड में ठेकेदारी प्रथा तत्काल बंद करने, इसे निजी हाथों में देने की अंदरखाते चल रही नीति को तत्काल बंद करने और बोर्ड में 159 वरिष्ठ सहायकों के खत्म किए पदों को तत्काल बहाल करने की मांग की गई। बैठक में इकाई सचिव कृष्ण भारद्वाज, फोरमैन त्रिलोचन सिंह, बलवीर सिंह, लेखराज, प्रवीण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed