फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Expenditure monitoring is very important to make the election process transparent: Pratibha

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने को व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी : प्रतिभा

Fri, 10 May 2024 04:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 10 May 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Expenditure monitoring is very important to make the election process transparent: Pratibha
धर्मशाला। कांगड़ा-चंबा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश व्यय निगरानी टीमों को दिए गए हैं। वीरवार को व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने उपायुक्त कार्यालय सभागार में व्यय निगरानी टीमों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए व्यय निगरानी अत्यंत जरूरी है। इस के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में व्यय निगरानी के लिए उड़नदस्ते और नाके भी लगाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को भी प्रतिदिन की लेन-देन, ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी शराब की बिक्री पर पूर्णतया चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। जीएसटी विभाग को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नारकोटिक्स के नोडल अधिकारियों को भी नियमित तौर पर रिपोर्ट के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर और एकांउटिंग टीम को भी व्यय निगरानी के लिए उपयुक्त जगह पर नाके आदि लगवाने के लिए कहा गया है। समाचार पत्रों में पेड न्यूज आदि की निगरानी के लिए मीडिया प्रमाणन समिति का गठन किया गया है। स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल एप सी विजिल लांच किया है। इस एप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed