फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Excise office building inaugurated in Jawali

Kangra News: जवाली में आबकारी कार्यालय के भवन का लोकार्पण

Fri, 06 Dec 2024 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Excise office building inaugurated in Jawali
कृषि मंत्री ने जवाली में आबकारी कार्यालय के भवन का  उद्घाटन करते हुए
जवाली (कांगड़ा)। कृषि और पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने ज्वाली में 52 लाख से निर्मित आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आयुक्त वृत जवाली कार्यालय के भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि इस भवन के बनने से व्यापारियों को कराधान संबंधित समस्याओं को निपटाने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि जवाली शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने हेतु 16 करोड़ की लागत से शहरी जलापूर्ति योजना बनाई गई है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 24 घंटे पेयजल आपूर्ति के लिए 15.50 करोड़ रुपये व्यय कर अमृत -2 स्कीम के तहत कार्य को जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जवाली शहर को अब नगर परिषद में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे यहां पर विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और इनके निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में राज्य कर एवं आबकारी उत्तरी जोन पालमपुर के संयुक्त आयुक्त नविंद्र सिंह, राज्य कर एवं आबकारी राजस्व जिला नूरपुर के उपायुक्त प्रीतपाल सिंह, सहायक आयुक्त धीरज महाजन, अधीक्षण अभियंता जगतार सिंह, अधिशासी अभियंता मनोहर लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed