{"_id":"69f8f6572aa22e8d34033ed1","slug":"ex-servicemen-relive-memories-at-alhilal-camp-kangra-news-c-95-1-kng1047-233098-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अल्हीलाल कैंप में पूर्व सैनिकों ने ताजा की यादें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अल्हीलाल कैंप में पूर्व सैनिकों ने ताजा की यादें
Tue, 05 May 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 05 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
आर्मी के अल्हीलाल में मनाए गए स्थापना दिवस पर उपस्थित एक्स आर्मी ।जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। आर्मी के अल्हीलाल कैंप में 14 मैदानी रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों की ओर से रेजिमेंट का 70वां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पूर्व सैनिकों ने भाग लेकर अपनी यादों को ताजा किया और रेजिमेंट की गौरवशाली परंपराओं को नमन किया।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर सुनील कुमार (कमांडर, 39 आर्टी ब्रिगेड) ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कर्नल हंसराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मिलन समारोह में जम्मू, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से आए 14 मैदानी रेजिमेंट के पूर्व जेसीओ और जवानों ने भाग लिया। सभी पूर्व सैनिकों ने देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान एक्स सर्विस लीग के अध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन चैन सिंह, ऑनरेरी कैप्टर संदीप कुमार और सूबेदार प्रीति पाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद