{"_id":"6707078b20eb4b051f077654","slug":"ex-serviceman-dies-due-to-electrocution-from-tullu-pump-in-kutbala-kangra-news-c-95-1-kng1005-150233-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कुटबला में टूल्लू पंप से करंट लगने पर पूर्व सैनिक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कुटबला में टूल्लू पंप से करंट लगने पर पूर्व सैनिक की माैत
Thu, 10 Oct 2024 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड़ लंबागांव की तलवाड़ पंचायत के कुटबला (सुगड़ीबाग) गांव में पूर्व सैनिक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजिंद्र कुमार उर्फ चंदू पुत्र माधो राम उम्र 61 साल गांव कुटबला, डाकघर लंबागांव के रूप में हुई है। राजिंद्र बागवानी करते थे और उन्होंने अपने खेतों की सिंचाई के लिए टुल्लू पंप लगाया हुआ था। इस दौरान टुल्लू पंप को हाथ लगाते ही वह करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इसके बाद उनके बेटे ने खेतों में आकर देखा कि उसके पिता टूल्लू पंप के पास अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिस पर उसने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। वे उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने राजिंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए हैं। ये सभी शादीशुदा हैं। चार साल पहले राजिंद्र की पत्नी की जलने से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप कर अपनी कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये दिए गए हैं। मामले की पुष्टि लंबागांव पुलिस के एसएचओ अशोक कुमार ने की है।