{"_id":"670713a4a6b23b88540d6234","slug":"entry-into-sports-complex-is-expensive-students-will-have-to-pay-rs-650-rest-of-the-youth-will-have-to-pay-rs-950-kangra-news-c-95-1-ssml1020-150226-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: खेल परिसर में प्रवेश महंगा, विद्यार्थियों कोे 650, बाकी युवाओं को चुकाने होंगे 950 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: खेल परिसर में प्रवेश महंगा, विद्यार्थियों कोे 650, बाकी युवाओं को चुकाने होंगे 950 रुपये
Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक। फाइल फोटो
धर्मशाला। जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के खेल परिसर धर्मशाला में अब खिलाड़ियों में अभ्यास और जिम के लिए थोड़ी अधिक फीस चुकानी होगी। बढ़ी हुई फिसी नवंबर से खिलाड़ियों से वसूली जाएगी। स्टेडियम के जिम में पहले विद्यार्थियों से प्रति माह 400 रुपये लिया जाते थे, लेकिन अब उन्हें 650 रुपये देने होंगे। जबकि नॉन स्टूडेंट को 550 रुपये के बजाय 950 रुपये देने होंगे। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम में खेलों के लिए आने वाले स्टूडेंट को 250 रुपये के बजाय 400 रुपये और नॉन स्टूडेंट को 400 रुपये की जगह 650 रुपये प्रति माह फीस देनी होगी। वहीं, सिंथेटिक ट्रैक में भी एथलेटिक का अभ्यास करने वाले स्टूडेंट को प्रति माह 75 रुपये के बजाय 120 रुपये देने होंगे। जबकि नॉन स्टूडेंट कैटेगरी के खिलाड़ियों को 200 रुपये की बजाय 320 रुपये भरने होंगे।
इससे पहले पांच साल बाद 17 सितंबर को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में हुई खेल परिसर प्रबंधन समिति की बैठक में सिंथेटिक ट्रैक और इंडोर स्टेडियम की फीस में बढ़ोतरी की गई थी। अब इस बढ़ोतरी को भी मंजूरी मिल गई है।
कार्यकारी जिला खेल अधिकारी सन्नी कुमार ने कहा कि खेल परिसर प्रबंधन समिति की बैठक के आदेशों के बाद परिसर में इंडोर और सिंथेटिक ट्रैक में अभ्यास करने वाले स्टूडेंट और नॉन स्टूडेंट की मासिक फीस में बढ़ोतरी की गई है। पिछले पांच साल से इसमें कोई वृद्धि नहीं की गई थी। इसके तहत अब खेल परिसर प्रबंधन समिति ने फीस बढ़ाने को लेकर मंजूरी प्रदान की थी।