फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ENT surgeon facility will be available in Kangra hospital

परागपुर में फिल्म सिटी बनाने का रखेंगे प्रस्ताव : बिक्रम

Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
ENT surgeon facility will be available in Kangra hospital
धर्मशाला। विधायक बिक्रम ठाकुर ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देश के प्रथम धरोहर गांव गरली परागपुर में फिल्म सिटी स्थापित की जाए। इसके लिए केंद्र सरकार के आगे प्रस्ताव रखा जाएगा। गरली परागपुर क्षेत्र के सबसे ऐतिहासिक गांव हैं, जिनका नाम विश्व पटल पर गूंजता है। इन दोनों गांवों में नामी फिल्म स्टार फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। ऐसे में यहां फिल्म सिटी बनने से समूचे क्षेत्र को फायदा होगा। बिक्रम ने कहा कि सदन में ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के तहत भी इन धरोहर गांवों के सुंदर व विकासशील बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

बुधवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि फिल्म सिटी के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस प्रशासन की ओर से चलाए गए लात-घूंसों और लाठीचार्ज का उन्होंने कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा धर्मशाला के जोरावर मैदान में एबीवीपी कार्यकर्ता शांतिपूर्वक धरना दे रहे थे, तो उस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उन पर लाठीचार्ज किया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। सुक्खू सरकार के शासन काल में प्रदेश की सबसे ज्यादा दुर्गति हो रही है। धरने के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस की ओर से लाठियां बरसाई जा रही है, यह सीधा कानून का उल्लंघन है। ऐसे कर्मचारियों पर सरकार सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed