फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employees are not able to withdraw even GPF: Praveen

जीपीएफ भी नहीं निकाल पा रहे कर्मचारी : प्रवीण

Sat, 16 Nov 2024 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 16 Nov 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
Employees are not able to withdraw even GPF: Praveen
पालमपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय यूनियन न्यू मूवमेंट फार ओल्ड पेंशन संघ के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कर्मचारियों की जीपीएफ (जनरल प्रोविडेंट फंड) के तहत जमा पूंजी भी अब नहीं निकल पा रही है। जीपीएफ से सिर्फ दस हजार रुपये ही निकाले जा सकते हैं, जबकि एनपीएस (नेशनल पेंशन स्कीम) में जमा फंड को पिछले साल ही सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन




प्रवीण शर्मा ने कहा कि प्रदेश में उच्च न्यायालय के फैसलों की अवहेलना हो रही है। फैसलों के बावजूद विभागों के निदेशक अपनी इच्छानुसार अधिसूचनाएं जारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी कर्मचारी से कोई फंड नहीं लेते और चाहते हैं कि कर्मचारी अपनी लड़ाई खुद लड़े। उन्होंने कहा कि कई प्रदेशों में कर्मचारियों के हक मारे जा रहे हैं और हर साल कर्मचारियों की सैलरी पर टैक्स बढ़ाए जा रहे हैं। शर्मा ने अंत में यह कहा कि जब तक इस देश में कर्मचारियों और अधिकारियों का शोषण जारी रहेगा, तब तक यह देश विकास की राह पर नहीं चल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed