फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Employee Dismissed at Baba Balaknath Deotsidh for Misappropriating Funds from Flags Offered by Devotees

Hamirpur: श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित झंडों से उठाए पैसे, बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध में कर्मी बर्खास्त

Thu, 26 Mar 2026 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 09:09 PM IST
सार

संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। न्यास प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई सहन नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन
Employee Dismissed at Baba Balaknath Deotsidh for Misappropriating Funds from Flags Offered by Devotees
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध। - फोटो : संवाद

विस्तार

सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ दियोटसिद्ध में अस्थायी कर्मचारी ने श्रद्धालुओं की ओर से अर्पित झंडों से पैसे उठा लिए। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न्यास प्रशासन ने कार्रवाई की है। संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से बर्खास्त कर दिया गया है। न्यास प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक आस्था से जुड़े इस पवित्र स्थल पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई सहन नहीं की जाएगी। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी हिदायत दी है कि भविष्य में इस तरह की कोई भी हरकत सामने आई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक अन्य अस्थायी कर्मचारी को धूने के पास से सिक्के उठाते हुए देखा था, जिस पर भी न्यास प्रशासन द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बाबा बालकनाथ धाम श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां आस्था के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में पारदर्शिता और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed