फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   employ missing

Kangra News: शाहलताई में दिखा लापता संजीव, लोग बोले-लंगर खाते देखा

Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
employ missing
लंबागांव (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के आशापुरी मतदान केंद्र में ड्यूटी देने आए नगरोटा बंगवा के रोंखर गांव के लापता संजीव कुमार का आज दिन तक पता नहीं चल पाया है। शनिवार को संजीव के बिलासपुर के शाहतलाई में मिलने के बारे में सोशल मीडिया पर फैली खबर पर लंबागांव पुलिस टीम शाहतलाई गई है। लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस की एक टीम रविवार को शाहतलाई गई है। वहां पर संजीव की फोटो दिखाने पर लोगों ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को संजीव को उन्होंने शाहतलाई में देखा है, जो कि नशे की हालत में लग रहा था। संजीव को उन्होंने शाहतलाई में एक लंगर में खाना खाते भी देखा है। संजीव ने शाहतलाई में ठेके पर शराब भी खरीदी है। दुकानदार से बीस रुपये की नमकीन भी खरीदी।
विज्ञापन

लंबागांव पुलिस थाने के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि लंबागांव पुलिस शाहतलाई में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, लेकिन अभी तक संजीव का कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed